Skip to main content

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र पटवा ने कर्ज नहीं चुकाया, बैंक ने नोटिस जारी किया

शिवराज सरकार में पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा बैंक से कर्ज लेकर जानबूझकर उसे चुकाना नहीं चाहते, यह कहकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने बकायदा उन्हें विलफुल डिफॉल्टर लिस्ट में डालकर उनके खिलाफ शोकाज नोटिस जारी किया है. बैंक ने पटवा आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड पर बकाया 36 करोड़ रुपये के मामले में ये नोटिस जारी किया है. सुरेन्द्र पटवा सहित उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.
   
बैंक का कहना है कि मंत्रीजी की कंपनी पटवा ऑटोमोटिव ने लोन लिया, 36 करोड़ रुपये बकाया होने पर बैंक ने जनवरी में संपत्ति कुर्क की. पैसा देने 60 दिनों का वक्त दिया. नोटिस में यह भी लिखा है कि 18 फरवरी 2017 को कंपनी ने माना कि उसने पैसे का दूसरे कामों में इस्तेमाल किया. 15 दिन का वक्त देकर बैंक ने कहा है कि पैसे नहीं चुकाने पर उन्हें विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा.
मंत्रीजी कह रहे हैं, उनकी पूरी कोशिश है लोन चुकता कर दें. पटवा ने कहा ''मैं  विधायक हूं, मंत्री हूं, मतलब यह नहीं हो सकता कि मैं व्यवसाय नहीं कर सकता. बैंक को नोटिस नहीं देना था. यह बैंक का विषय है, ऑलरेडी हम बैंक को आठ दिन पहले ही जवाब दे चुके थे. जीआरसी के तहत हमको तीन डेट मिलती हैं. आरबीआई में भी यह कानून है. लेकिन बैंक ने एक पहली हेडिंग में ही 13 तारीख को ही नोटिस जारी कर दिया. इसके बारे में हम विस्तृत बात करेंगे.'' उधर कांग्रेस का आरोप है कि सिर्फ एक मंत्री नहीं पूरी सरकार जनता को छल रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा ''मेरे ख्याल से सारे जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाना चाहते, क्यों उन्होंने जनता के विश्वास को छला है. विलफुल डिफॉल्टर सिर्फ पैसों का कर्ज नहीं है. मेरे ख्याल से अगर आप जनता के विश्ववास पर खरे नहीं उतरते तो भी..और ये स्थिति शिवराज कैबिनेट के हर मंत्री की है.''

पाल: मध्यप्रदेश में चुनावी मौसम की आमद के साथ ही नेताओं के बयान सियासी पारा चढ़ाने लगे हैं. इसी के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए नवेले चीफ कमलनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके मित्र हैं. मगर कुछ मित्र लायक होते हैं और कुछ नालायक. जिसका जवाब शिवराज ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है.पहले कमलनाथ की गाजेबाजे के साथ ताजपोशी हुई, फिर अमित शाह की आमद से बीजेपी ने चुनावी बिगुल फूंका. भारी-भरकम दिखने की प्रतियोगिता में कमलनाथ ने एक ऐसा तंज कसा जिससे बीजेपी ने उन्हें मर्यादा की सीख दे डाली. कमलनाथ ने पहले कहा शिवराज सिंह चौहान मेरे मित्र हैं. पर कोई मित्र लायक होते हैं और कोई मित्र नालायक होते हैं. इसके जवाब में मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा ये दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी है, मध्य प्रदेश में राजनीति का स्तर रहा है, बीजेपी ने हमेशा कोशिश की है वो स्तर न गिरे. दुर्भाग्यपूर्ण है कमलनाथ की टिप्पणी उनको शोभा नहीं देता.
इस सबके बीच कांग्रेस अपनी रणनीति भी तैयार कर रही है, कमलनाथ के संकेत दिया है कि चुनावों के मद्देनजर वे दूसरी पार्टियों से समझौता कर सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो बीजेपी के 15 साल के भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए पीपुल्स आयोग बनाएंगे.

उधर बीजेपी मध्यप्रदेश आईटी सेल के प्रमुख शिवराज सिंह डाबी का एक पोस्ट भी चर्चा में है जिसमें शिवराज को अंगद और कमलनाथ को रावण की तरह पेश किया गया है. कांग्रेस ने इस पोस्ट को धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला मानते हुए सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है.
 

Comments

Popular posts from this blog

नज़रियाः केजरीवाल के सामने ट्रांसफ़र-पोस्टिंग मामले का पेंच

इस सब की शुरुआत अगस्त  के दिल्ली हाई कोर्ट के फ़ैसले पर सवाल उठाती नौ रिट याचिकाओं को दाख़िल करने के साथ हुई थी. उस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने कहा कि पुनर्विचार याचिकाओं में  एए की व्याख्या को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं, इसलिए खंडपीठ का कहना था कि पहले संवैधानिक पीठ को संवैधानिक प्रश्नों को संबोधित करना चाहिए और उसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट का उचित बेंच व्यक्तिगत अपील पर फ़ैसला कर सकता है. संवैधानिक पीठ ने खुद को संवैधानिक प्रावधानों की व्याख्या करने तक ही सीमित कर दिया और उसने कहीं भी मतभेद, असहमति या संदेह के ख़ास क्षेत्रों का ज़िक्र नहीं किया. संवैधानिक खंडपीठ के निर्णयों के आधार पर कोई अनुमान लगाया जाना अभी जल्दबाजी होगी. जिसमें सबसे विवादास्पद मुद्दों में शामिल सेवा क्षेत्र (जिसे अफ़सरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग भी कहा जाता है) और एंटी करप्शन विभाग पर नियंत्रण वापस पाना भी शामिल है. इस सब की शुरुआत अगस्त  के दिल्ली हाई कोर्ट के फ़ैसले पर सवाल उठाती नौ रिट याचिकाओं को दाख़िल करने के साथ हुई थी. उस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के...

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मालदीव यात्रा की

ज़ाहिर है, मालदीव की इस यात्रा से भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक सं देश भी देना चाहता है कि उसके अपने क़रीबी पड़ोसी उसके 'पाले में हैं.' प्रधानमंत्री मोदी के ही नेतृत् व वाली पिछली सरकार के दौरान नेपाल से सम् बन्धों में दरार आ गई थी जब 'आर्थिक ब्लॉकेड' का मसला हुआ था और उसके कुछ साल बाद नेपाल ने भारतीय नोटों पर बैन लगा दिया था. पाकिस्तान और चीन के साथ भी सम्बन्धों में कोई सुधार नहीं दिखा है. बांग्लादेश में शेख़ हसीना सरकार से मौजूदा भारतीय सरकार के अच्छे रिश्ते रहे हैं लेकिन इस बीच वहाँ के विपक्ष ने भारत पर "बांग्लादेश को दबा कर रखने' का आरोप लगाया है. अब एक नज़र दौड़ाइए उन घोषणाओं /समझौतों पर जो प्रधानमंत्री मोदी के मा लदीव आने पर हुईं. मालदीव डिफ़ें स फ़ोर्सेज़ के कंपोज़िट ट्रेनिंग सेंटर और त टीय निगरानी प्रणाली में मदद की पहल, क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, विभिन्न द्वीपों पर पानी और सफ़ाई की व्यवस्था, छोटे और लघु उद्योगों के लिए वित्त व्यवस्था, बंदरगाहों का विकास, कांफ्रेंस और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, स्टूडेंट्स...

الانتخابات الهندية 2019: ما سرّ سقوط 21 مليون امرأة من كشوف الناخبين؟

حصلت المرأة الهندية على حق التصويت في عا م ميلاد الدولة الهندية بعد الاستقلال، وهو على حد تعبير أحد المؤرخين "إنجاز مذهل لأمة خارجة للتو من استعمار". ولكن بعد مرور أكثر من 70 عاما، لماذا تُح رم 21 مليون امرأة تق ريبا في الهند من حق التصويت؟ إنها إحدى أحجيات الهند الاجتماعية. شاركت المرأة الهن دية بحماس في الانتخابات على مرّ السنين، وست شهد الانتخابات العامة العام الجاري إقبالا من الناخبات أكثر من الناخبين، كما يتوقع البعض. وتقول معظم الهنديات إنهن ينعمن ب الاستقلال في التصويت؛ فلا يلجأن إلى استشارة أزواجهن أو عوائلهن. ولتأمينهن، ثمة صفوف منفصلة للمرأة في مراكز الاقتراع، وثمة شرطة نسائية أيضا لحمايتهن. وخاضت أكثر من 660 مرشحة سباق انتخابات 2014، مقارنة بـ 24 مرشحة في الانتخابات الأولى عام 1951. وتعمل أحزاب سياسية الآن على استقطاب السيدات، عبر تقديم الوع ود بتوفير غاز طهي رخيص للمواطنين، ومنح دراسية، ودراجات لاستخدامها في الذهاب للجامعة. رغم ذلك، ثمة رقم مذهل لعدد نساء، يساوي تقريبا تعداد سكان سريلا نكا، يبدو مفقودا من كشوف الناخبين في الهند، بحس ب ما كشفت عنه در...