Skip to main content

भारत और अमरीका के लिए 2+2 क्यों अहम है?

भारत और अमरीका गुरुवार से द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2+2 की शुरुआत करने जा रहे हैं.
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अपनी पहली 2+2 वार्ता में हिस्सा लेंगे.
यह वार्ता दोनों देशों के बीच उच्च स्तर का भरोसा कायम करने के लिए है.
बीबीसी संवाददाता मानसी दाश ने अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार हर्ष पंत से बातकर ये समझने की कोशिश की कि दोनों देशों के बीच 
टू प्लस टू मैकेनिज़्म अमरीकी डिप्लोमेसी का ख़ास कॉन्सेप्ट है. इसमें अमरीका और सहयोगी देश के विदेश और रक्षा मंत्री बातचीत करते हैं.
दो देशों के बीच मुख्य रणनीतिक संबंध विदेश और रक्षा मंत्रालय ही देखते हैं. ऐसे में इन मंत्रियों के आपस में मिलने से कई महत्वपूर्ण निर्णय होते हैं.
अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो पाकिस्तान से होते हुए भारत आए हैं. हाल ही में अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को रोक दिया था.
इसलिए भारत और अमरीका के रिश्तों को इस परिप्रेक्ष्य में भी देखा जा रहा है.
पहले समझा जाता था कि भारत और अमरीका के संबंधों के प्रति पाकिस्तान का रुख नकारात्मक है. ये कहा जाता था कि अमरीका भारत से पाकिस्तान से रिश्ते प्रगाढ़ करने की बात करता था. लेकिन अब अमरीका का ये रवैया बदल रहा है.
अमरीका की विदेश नीति में भारत का रोल एक रणनीतिक साझेदार के रूप में है. वहीं पाकिस्तान का रोल एक ऐसे देश के रूप में है जिसके साथ चरमपंथ और अफ़ग़ानिस्तान जैसी कुछ जटिल समस्याएं हैं, जिससे जूझना पड़ रहा है. किस्तान और भारत के संबंधों पर पाकिस्तान का जो रवैया रहा है उसे लेकर और दूसरे मामलों पर ट्रंप प्रशासन हमेशा से ही सख्त रहा है.
इसके अलावा उसकी विदेश नीति में भी बदलाव देखने को मिला है. पहले कहा जाता था कि अमरीका पाकिस्तान से सख्त बाते करता है, लेकिन ज़मीनी तौर पर कुछ नहीं कर पाता. अब उसका ये रुख बदला है.
भारत के नीति निर्माता सुनना चाहेंगे कि माइक पोम्पियो और अमरीका ने पाकिस्तान की नई सरकार को क्या संदेश दिया और पाकिस्तान की नई सरकार अपनी विदेश नीति, चरमपंथ, अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दों और भारत के बारे में क्या कह रही है.स वक्त भारत और अमरीका के बीच रिश्ते काफी गहरे हैं, इसलिए चर्चा करने के लिए मुद्दों की कमी नहीं है.
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी, जिसमें भारत की विदेश नीति से जुड़े मामले, रूस और ईरान के साथ भारत के रिश्ते और उनपर अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों पर बात होगी.
वहीं कारोबारी, हिंद व प्रशांत महासागरीय क्षेत्र की सुरक्षा, सामरिक व रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी.
दोनों देश ये समझ रहे हैं कि विदेश और रक्षा के मुद्दों को अलग करके नहीं देखा जा सकता. बल्कि दोनों पर साथ ही बात करनी होगी.वार्ता के दौरान कोमकासा समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. कोमकासा यानी 'कम्यूनिकेशन्स कंपैटबिलटी एंड सिक्युरिटी अग्रीमंट'.
इस समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचार और समन्वय बढ़ाया जाएगा.
वार्ता
पहले ये वार्ता नौकरशाहों के बीच होती थी, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून 2017 में अमरीका गए थे, तब सुझाव रखा गया था कि ये वार्ता विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के स्तर पर होनी चाहिए.
ऐसा दोनों देशों के बीच के संबंधों को राजनीतिक और रणनीतिक दिशा देने के लिए किया गया है.
भारत का ये ऐसा पहला 2+2 डायलॉग है. यही वजह है कि इस डायलॉग को बेहद अहम बताया जा रहा है.
की अहमियत क्या है?

Comments

Popular posts from this blog

नज़रियाः केजरीवाल के सामने ट्रांसफ़र-पोस्टिंग मामले का पेंच

इस सब की शुरुआत अगस्त  के दिल्ली हाई कोर्ट के फ़ैसले पर सवाल उठाती नौ रिट याचिकाओं को दाख़िल करने के साथ हुई थी. उस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने कहा कि पुनर्विचार याचिकाओं में  एए की व्याख्या को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं, इसलिए खंडपीठ का कहना था कि पहले संवैधानिक पीठ को संवैधानिक प्रश्नों को संबोधित करना चाहिए और उसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट का उचित बेंच व्यक्तिगत अपील पर फ़ैसला कर सकता है. संवैधानिक पीठ ने खुद को संवैधानिक प्रावधानों की व्याख्या करने तक ही सीमित कर दिया और उसने कहीं भी मतभेद, असहमति या संदेह के ख़ास क्षेत्रों का ज़िक्र नहीं किया. संवैधानिक खंडपीठ के निर्णयों के आधार पर कोई अनुमान लगाया जाना अभी जल्दबाजी होगी. जिसमें सबसे विवादास्पद मुद्दों में शामिल सेवा क्षेत्र (जिसे अफ़सरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग भी कहा जाता है) और एंटी करप्शन विभाग पर नियंत्रण वापस पाना भी शामिल है. इस सब की शुरुआत अगस्त  के दिल्ली हाई कोर्ट के फ़ैसले पर सवाल उठाती नौ रिट याचिकाओं को दाख़िल करने के साथ हुई थी. उस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के...

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मालदीव यात्रा की

ज़ाहिर है, मालदीव की इस यात्रा से भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक सं देश भी देना चाहता है कि उसके अपने क़रीबी पड़ोसी उसके 'पाले में हैं.' प्रधानमंत्री मोदी के ही नेतृत् व वाली पिछली सरकार के दौरान नेपाल से सम् बन्धों में दरार आ गई थी जब 'आर्थिक ब्लॉकेड' का मसला हुआ था और उसके कुछ साल बाद नेपाल ने भारतीय नोटों पर बैन लगा दिया था. पाकिस्तान और चीन के साथ भी सम्बन्धों में कोई सुधार नहीं दिखा है. बांग्लादेश में शेख़ हसीना सरकार से मौजूदा भारतीय सरकार के अच्छे रिश्ते रहे हैं लेकिन इस बीच वहाँ के विपक्ष ने भारत पर "बांग्लादेश को दबा कर रखने' का आरोप लगाया है. अब एक नज़र दौड़ाइए उन घोषणाओं /समझौतों पर जो प्रधानमंत्री मोदी के मा लदीव आने पर हुईं. मालदीव डिफ़ें स फ़ोर्सेज़ के कंपोज़िट ट्रेनिंग सेंटर और त टीय निगरानी प्रणाली में मदद की पहल, क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, विभिन्न द्वीपों पर पानी और सफ़ाई की व्यवस्था, छोटे और लघु उद्योगों के लिए वित्त व्यवस्था, बंदरगाहों का विकास, कांफ्रेंस और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, स्टूडेंट्स...

सानिया मिर्ज़ा ने वीना मलिक से कहा- मैं पाकिस्तानी टीम की माँ नहीं हूँ

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ट्विटर पर आपस में भिड़ गई हैं. सानिया ने वीना मलिक से कहा है कि मैं अपने बच्चे का ख्याल कैसे रखूं यह आपकी और बाक़ी दुनिया की चिंता नहीं है. दरअसल, सानिया मिर्ज़ा की वीना मलिक ने जंक फूड वाले रेस्ट्रॉन्ट आर्ची में अपने बच्चे को ले जाने की ट्वीट कर आलोचना की थी. इसके साथ ही वीना ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि बाहर का डिनर खिला ड़ियों की फिटनेस पर बुरा असर डालता है. वीना मलिक ने ट्वीट किया है, ''सानिया मैं आपके बच्चे को लेकर बहुत चिंतित हूं. आप लोग ब च्चे के साथ शीशा पैलेस में हैं क्या यह ख़तरनाक नहीं है? जहां तक मुझे पता है कि आर्ची जंक फूड के लिए जाना जाता है और यह एथलीट/लड़कों के लिए ठीक नहीं होता. क्या आपको यह नहीं पता है कि आप मां हैं और ख़ुद भी एथलीट हैं.'' वीना मलिक के इस ट्वीट सानिया मिर्ज़ा बुरी तरह से भड़क गईं. सानिया ने कहा कि मैं अपने बच्चे का ख्याल कै से रखूं यह बाक़ी दुनिया या वीना मलिक की चिंता नहीं है. सानिया ने ट्वीट किया है, ''वीना मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस लेकर...